विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचारों की खातिर थामा कमल : सत्यपाल

By Edited By:
Published: Mon, 03 Feb 2014 01:53 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2014 01:58 AM (IST)

मेरठ, रवि प्रकाश तिवारी। मुंबई पुलिस आयुक्त का पद छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सत्यपाल सिंह रविवार को मोदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ, रवि प्रकाश तिवारी। मुंबई पुलिस आयुक्त का पद छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सत्यपाल सिंह रविवार को मोदी के साथ मंच पर पहुंचे। औपचारिकता के बाद उन्होंने भाजपा का साथ देने की घोषणा कर दी। रैली के बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि विचारों के लिए कमल थामा है।

राजनीति में आने के सवाल पर पूर्व कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल जो काम कर रहा था, वह दायरा छोटा पड़ गया था। राजनीति के माध्यम से दायरा बढ़ गया है और अब काम करने के लिए पूरा देश है। उन्होंने कहा कि भारत के नव निर्माण के लिए भाजपा की विचारधारा से बेहतर विकल्प कोई नहीं। नरेंद्र भाई की छवि देश-विदेश में कुशल प्रशासक की है। वे एक बेहतर सोच और लक्ष्य के साथ चलने वाले व्यक्ति हैं। बागपत से अजित सिंह के सामने चुनाव लड़ने की बात पर वे बोले कि पार्टी चाहेगी तो जरूर लड़ूंगा।

पढ़ें: मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

इंटरनेट पर छाई मोदी की रैली

मेरठ। नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली रविवार को इंटरनेट पर भी छाई रही। जहां 50 मिनट के उनके भाषण को 10 लाख लोगों ने लाइव देखा। भाजपा आइटी प्रकोष्ठ ने रैली के दौरान ही मोदी की तस्वीरें और भाषण को देश-विदेश में हजारों लोगों से शेयर किया। 150 लैपटॉप, 500 स्मार्टफोन नौ कैमरों के जरिये मोदी रैली को साइबर दुनिया में हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर