विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

By Edited By:
Published: Fri, 31 Jan 2014 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2014 08:24 AM (IST)

मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। माना जा रहा है वह भाजपा या आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं।

मीडिया में आई रिपोर्टो के अनुसार 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी सत्यपाल सिंह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार ने उनके इस्तीफे पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। सत्यपाल सिंह को आम आदमी पार्टी [आप] ने भी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा की तरफ से वह अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि सत्यपाल ने इस बात से इन्कार किया है।

सत्यपाल सिंह के भाजपा से काफी अच्छे संबंध रहे हैं। आईपीएस अधिकारी सत्यपाल सिंह महाराष्ट्र पुलिस में कई पदों पर रह चुके हैं। इसके पहले वह नागपुर के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। यूपी में पार्टी प्रमुख अमित शाह के सत्यपाल से लगातार संपर्क में होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। गौरतलब है कि भाजपा सत्यपाल को पार्टी में शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित है। सत्यपाल के कार्यकाल में अभी दो साल शेष हैं। सत्यपाल के मेरठ से भाजपा पार्टी के लोकसभा सीट के उम्मीदवार होने की संभावना है।

आज लग सकती है जनलोकपाल बिल पर मुहर

'आप' ने बनाई चुनावी हिट लिस्ट

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर