असम में सेना ने पांच उग्रवादियों को मार गिराया
असम में सेना ने एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। घने जंगल में सेना के हाथों पांच उग्रवादियों के मारे जाने की खबर मिली है। सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह संख्या पांच से अधिक भी हो सकती है। सेना ने उग्रवादियों के खिलाफ
गुवाहाटी। असम में सेना ने एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। घने जंगल में सेना के हाथों पांच उग्रवादियों के मारे जाने की खबर मिली है। सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह संख्या पांच से अधिक भी हो सकती है। सेना ने उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में बदलाव किया है जिसके परिणामस्वरूप इन उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है।
सेना ने एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों को जंगल में ही घेर कर ढेर करने की रणनीति बनाई है। असम में तैनात सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां सेना ने उग्रवाद निरोधक अभियान को तेज कर दिया है।
प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने स्वीकार किया कि उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति में कुछ बदलाव किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।