विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर में फायरिंग के बाद अब पाक ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

By kishor joshiEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 08:03 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Oct 2016 11:10 AM (GMT+05:30)

जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले आज तड़के पंजाब के गुरदासपुर में सीमापार से फायरिंग की गयी थी।

News Article Hero Image

गुरदासपुर (एएनआई)। जम्मू कश्मीर के पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले बारामुला में आतंकी हमले के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के गुरदासपुर में भी फायरिंग की गयी थी।

सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की इस कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को कवर देने के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग की गयी। आज तड़के पंजाब के गुरदासपुर में सीमापार से चकरी पोस्ट पर की गयी इस फायरिंग का बीएसएफ की तरफ से भी जवाब दिया गया। कुछ संदिग्धों के नजर आने के बाद फिलहाल पुलिस द्वारा गुरदासपुर के दोरांगला गांव में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा हैं। बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया, "बीएसएफ के गुरदासपुर स्थित चकरी पोस्ट सेक्टर में संदिग्ध घुसपैठ के बाद बीएसएफ ने फायरिंग शुरू कर दी।"

पढ़ें- बारामुला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला नाकाम, दो फिदायीन मारे गए; एक जवान शहीद

विभिन्न टीवी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चकरी पोस्ट के पास कुछ संदिग्ध भी देखे गए हैं। फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसएफ को आतंकियों का पता थर्मल इमेज द्वारा चला। आतंकियों की संख्या 5 से अधिक बतायी जा रही है।

तस्वीरें: आतंकियों से महफूज होगा चिनाब पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल

आपको बता दें कि जब से भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है, तब से लगातार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के अखनूर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। इसी आशंका के चलते पंजाब में सीमा से सटे सैकड़ों गांवों को खाली करवा दिया था।

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक की फुटेज पर बोले राजनाथ 'जस्ट वेट एंड वाच'