यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के पालम में मकान में आग लगने से 12 झुलसे, 3 की मौत
राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में आज तड़के तीन बजे एक मकान में भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में ...और पढ़ें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में आज तड़के तीन बजे एक मकान में भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में 12 लोग झुलस गए इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि फायर ब्रिगेड का एक कर्मी भी झुलस गया। इस दुर्घटना में मारे गए आैर झुसले सभी लोग किराएदार थे।
मृतकों की पहचान अक्षय [ एक], जगदीश [32], और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की गई है। आग में तीन स्कूटी और एक मारुति कार भी जल कार खाक हो गया।
