विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के स्वच्छता मिशन की याद दिलाई तो BJP पार्षद ने दर्ज करा दी FIR

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 09:28 AM (IST)

एक भाजपा कार्यकर्ता को स्वच्छता मिशन की याद दिलाना इतना भारी पड़ गया कि उसके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी गई।

मोदी के स्वच्छता मिशन की याद दिलाई तो BJP पार्षद ने दर्ज करा दी FIR
मोदी के स्वच्छता मिशन की याद दिलाई तो BJP पार्षद ने दर्ज करा दी FIR

नईदुनिया, जगदलपुर। मोदी के स्वच्छता मिशन की याद दिलाना एक भाजपा कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। उसने भाजपा के जिस पार्षद से वार्ड की स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े किए, उसने ही उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी। हालांकि, इस संबंध में भाजपा की महिला पार्षद का कहना है कि कार्यकर्ता ने सरेराह उसकी बांह पकड़कर गाली-गलौच की थी। बहरहाल, कार्यकर्ता ने फेसबुक के माध्यम से पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। पुलिस ने बुधवार को कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित दीनदयाल वार्ड निवासी अमरनाथ झा ने बताया कि वह वर्षो से भाजपा से जुड़े हैं। नेताओं के आने से पहले दरी बिछाने से लेकर फूल-माला लाने तक का काम पार्टी दफ्तर में करते रहे हैं। रेल आंदोलन में स्टेशन में कई रातें गुजारी थीं। चार माह पूर्व उनके वार्ड की भाजपा पार्षद अंजू राय जब मोहल्ले से गुजर रही थीं, उस दौरान उन्होंने मोदी के स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए वार्ड की नालियों की सफाई नहीं होने पर उनसे सवाल-जवाब किया था। इससे वह नाराज हो गई थीं। इसके बाद ही राय ने उनके विरूद्ध बोधघाट थाने में मारपीट व गाली-गलौच की झूठी शिकायत दर्ज करा दी थी।

अमरनाथ ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी तब मिली, जब पुलिस गिरफ्तार करने घर पहुंची। थाना प्रभारी टीएस ठाकुर ने बताया कि चार माह पूर्व पार्षद की शिकायत पर अमरनाथ झा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान पेश कर दिया गया है। कार्रवाई से व्यथित भाजयुमो कार्यकर्ता अमरनाथ ने फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाली है। कार्यकर्ता ने लिखा है कि उसने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, सांसद, सभी से इस संबंध में गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: सेवा दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान

यह भी पढ़ें: खुले में शौच नहीं जाएंगे सिसैय्या नगला के ग्रामीण