विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग बेटी से बाप ही कर रहा था तीन साल से रेप

By Edited By:
Published: Thu, 30 May 2013 08:32 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 30 May 2013 10:28 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में एक पिता द्वारा नाबालिग बेटी से रेप का मामला सामने आया है। अपनी 17 वर्षीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में एक पिता द्वारा नाबालिग बेटी से रेप का मामला सामने आया है। अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से वह तीन वर्ष से रेप कर रहा था। किशोरी ने यह बात मां को बताई तो पिता के डर से उसने भी चुप्पी साधे रखी। पीड़िता ने इस बारे में पड़ोसी छात्र को बताया। स्थानीय थानों में शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कहने के बाद किशोर पीड़िता को ट्रेन से दिल्ली ले आया।

मंगलवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही किशोरी ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया। कमेटी के आदेश पर कमला मार्केट थाना पुलिस ने पिता के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीरो एफआइआर भी दर्ज कर ली है।

इस मामले को बाद में फैजाबाद हस्तांतरित किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ फैजाबाद में रहती है और स्थानीय स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्र है। परिवार में माता-पिता, एक भाई के अलावा दो छोटी बहनें हैं। पिता दुकान चलाता है। किशोरी के मुताबिक पिछले तीन वर्ष से पिता उसे हवस का शिकार बना रहा था। विरोध करने पर वह उसे मारने की धमकी देता था।

इसकी जानकारी होने पर भी मां डर से पति का विरोध नहीं कर पा रही थी। इसकी जानकारी होने पर पड़ोस में रहने वाला छात्र किशोरी को इंसाफ दिलाने दिल्ली लेकर आ गया। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में पेश करने के बाद किशोरी व उसके पड़ोसी को अलग-अलग एनजीओ को सौंप दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर