विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AN-32 में सवार लोगों के परिवारों में डर का माहौल, दुआओं का दौर जारी

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2016 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 11:18 AM (IST)

जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे परिवारवालों का डर बढ़ता जा रहा है। परिवार हर पल किसी अनहोनी की आशंका के बीच जी रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वायुसेना का विमान एएन-32 को लापता हुए चार दिन हो गए हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद विमान का अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका है। विमान में कुल 29 लोग सवार थे और अब इन 29 लोगों का परिवार हर दिन हर पल विमान में सवार लोगों की सलामती की दुआ कर रहा है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे परिवारवालों का डर बढ़ता जा रहा है। परिवार हर पल किसी अनहोनी की आशंका के बीच जी रहा है।


लापता हुए विमान के को-पायलट पंकज नंदेल के परिवार में लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग परिवारवालों को ढांढस बंधा रहे हैं। परिवारवाले भी एक दूसरे को हिम्मत बंधा रहे हैं कि उनका बेटा वापस आ जाएगा। जब से विमान के लापता होने की खबर मिली है तबसे पंकज की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर की दूसरी महिलाएं उन्हें हिम्मत बंधा रही हैं लेकिन मां को सिर्फ अपने लाल का इंतजार है और वो हर पल उसका इतंजार कर रही है। पंकज के पिता के मुताबिक कुछ दिनों बाद पंकज की शादी थी और उनके घर में जश्न का माहौल था। लेकिन विमान लापता होने के बाद से खुशी के घर में मातम पसर गया है। पंकज के पिता के मुताबिक उनका पूरा परिवार इसी उम्मीद के साथ चल रहा है कि उनका बेटा ठीक है और वो वापस आ जाएगा।

एएन-32 में सवार 29 लोगों में से ओडिशा के जजपुर के रहने वाले पूरन चंद्र सेनापति भी हैं। जब से पूरन चंद्र के परिवार को विमान लापता होने की खबर मिली है, तबसे उनके घर पर मातम का माहौल है। लोग एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं और पूरन चंद्र की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। पूरन चंद्र के रिश्तेदार ने कहा कि वो सिर्फ भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वो बस ये चाहते हैं कि पूरन किसी तरह घर लौटकर आ जाए।

पढ़ें- नहीं मिल सका AN-32 विमान का सुराग, अब सैटेलाइट की ली जा रही है मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।