विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस MLA का आरोप, सरकार बनाने को लेकर तय समय पर फैसला नहीं कर पाया नेतृत्‍व

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 14 Mar 2017 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 12:30 PM (IST)

गोवा में कांग्रेस के विधायक विश्‍वजीत राणे ने आरोप लगाया है कि राज्‍य में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद ...और पढ़ें

कांग्रेस MLA का आरोप, सरकार बनाने को लेकर तय समय पर फैसला नहीं कर पाया नेतृत्‍व
कांग्रेस MLA का आरोप, सरकार बनाने को लेकर तय समय पर फैसला नहीं कर पाया नेतृत्‍व

पणजी (एएनआई)। गोवा में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच गोवा में पार्टी के विधायक विश्‍वजीत राणे ने पार्टी की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठा दिया है। उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्‍व राज्‍य में तय समय में सरकार बनाने को लेकर कोई फैसला ही नहीं ले सका। उन्‍होंने सीधे तौर पर इसके लिए कांग्रेस नेतृत्‍व को जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा है कि यह कांग्रेस लीडरशिप की विफलता है कि वह इस बाबत फैसला नहीं ले सका।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव में 17 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भी सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस समय रहते फैसला नहीं ले सकी। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने फैसला लेने में काफी देर कर दी। राणे ने कहा कि यह फैसला करने वालों की क्षमता पर सवाल उठाता है।

गौरतलब है कि राज्‍य में फिलहाल कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस की विधानसभा में 17 सीटें हैं। भाजपा के पास 13, एमजीपी और गोमंतक पार्टी के तीन-तीन और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

भाजपा ने राज्‍य में सरकार बनाने को लेकर अपना दावा पेश किया है। जिसके बाद राज्‍यपाल द्वारा आज शाम को मनोहर पर्रिकर को राज्‍य के सीएम के तौर पर शपथ दिलाई जानी है। इस बीच कांग्रेस ने गवर्नर के फैसले पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसके अलावा भी कांग्रेस ने आज गवर्नर से मिलने के लिए समय मांगा है। इस मुलाकात के दौरान ही कांग्रेस सरकार बनाने के लिए अपना दावा भी पेश करेगी।