विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्लामाबाद में उड़े F-16 विमान, सड़कों पर निकले लोग; भारत से डरा पाक!

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 01:07 PM (IST)

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लड़ाकू F-16 विमानों ने उड़ान भरी है। इस्लामाबाद में अफरातफरी मच गई है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में F-16 विमानों ने उड़ान भरी है। पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

हामिद मीर ने ट्वीट किया, रात करीब 10.20 बजे इस्लामाबाद में F-16 विमानों ने उड़ान भरी है।

टीवी चैनल आज तक के साथ बातचीत में हामिद मीर ने बताया कि पाक सेना जंग के लिए तैयार हैं और सतर्क है। उन्होंने कहा कि एफ-16 विमानों ने इस्लामाबाद के आसमान में 3-4 चक्कर लगाए। विमानों की आवाजाही के बाद इस्लामाबाद में अफरा-तफरी मच गई है। डरे-सहमे लोग अपने घरों से बार निकल आए हैं।

घुटने टेकेगा पाकिस्तान! भारत ने दिए सिंधु जल समझौता तोड़ने के संकेत

भारत भी हुआ सतर्क

अमृतसर। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा आर्मी बेस पर किए गए हमले के बाद भारत-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट चल रहा है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने जहां अपनी गतिविधियां बढ़ाई हुई हैं और बॉर्डर पर तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हुए हैं, वहीं बॉर्डर क्षेत्र में आर्मी की मूवमेंट भी बढ़ी हुई है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीमा क्षेत्र पर बीएसएफ पूरी तरह से मोर्चा संभाले हुए है। आर्मी ने भी अपनी मूवमेंट बढ़ाई हुई है। आर्मी के जवान व गाडि़यां कैंपों से बाहर आकर हर हरकत पर निगाह रख रहे हैं।

पाक में दिखा भारत का खौफ, शेयर बाजार धड़ाम; वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास