विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-जर्मनी के बीच MoU पर हस्‍ताक्षर, PM मोदी बोले- 'मेड फॉर ईच अदर'

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 06:32 PM (IST)

प्रधानमंत्री ने भारत विकास का प्रमुख साझेदार जर्मन इंडस्‍ट्री को बताते हुए कहा, गंगा सफाई में जर्मनी अपना सहयोग दे ...और पढ़ें

भारत-जर्मनी के बीच MoU पर हस्‍ताक्षर, PM मोदी बोले- 'मेड फॉर ईच अदर'
भारत-जर्मनी के बीच MoU पर हस्‍ताक्षर, PM मोदी बोले- 'मेड फॉर ईच अदर'

बर्लिन (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे पर हैं। मंगलवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मोदी ने वहां की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ मुलाकात की। इस दौरान भारत और जर्मनी के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जर्मनी और भारत के बीच आज एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए गए जिसके तहत 8 समझौते हुए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री व जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने साझा बयान जारी किया।

मर्केल ने कहा, हम कई समझौतों के पूरे होने के साक्षी हैं।  मर्केल ने कहा, हम कई समझौतों के पूरे होने के साक्षी हैं। हम भारत देश के विकास में सक्रिय साझेदार बने रहेंगे। जर्मनी भारत में 1 बिलियन यूरो का निवेश विकास कार्यों को आपसी साझेदारी के तहत करेगा।  वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मर्केल के साथ साझा बयान के दौरान कहा, ‘हम एक दूसरे के लिए बने हैं। 

जर्मनी में शानदार स्‍वागत के लिए प्रधानमंत्री ने धन्‍यवाद अदा किया। उन्‍होंने आतंकवाद को बड़ा खतरा बताया और साइबर सुरक्षा को सबसे बड़ी चुनौती। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद मानवता के लिए संकट है और इसके लिए एकजुट होना समय की मांग है।‘ उन्‍होंने आगे कहा, भारत ग्‍लोबल बेंचमार्क की ओर बढ़ना चाहता है और 100 स्‍मार्ट सिटी के साथ 500 अमृत सिटी पर काम जारी है।

प्रधानमंत्री ने भारत विकास का प्रमुख साझेदार जर्मन इंडस्‍ट्री को बताते हुए कहा, गंगा सफाई में जर्मनी अपना सहयोग दे रहा है और भारतीय रेल के विकास में भी जर्मनी साथ देगा। उन्‍होंने आगे कहा कि स्‍किल डेवलपमेंट में जर्मनी का बेहतर प्रदर्शन भारत की युवा पीढ़ी को फायदा पहुंचा सकता है।

इंडो-जर्मन बिजनेस समिट को किया संबोधित

पीएम मोदी ने बर्लिन में इंडो-जर्मन बिजनेस समिट को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा हमारी आर्थिक साझेदारी अभी क्षमता से नीचे है। इसको बढ़ाने के लिए भारत जर्मन कंपनियों के लिए अपनी भुजाएं खोलने के लिए तैयार है। मेक इन इंडिया का काफी अच्छा असर देखने को मिल रहा है। मेक इंडिया को सफल बनाने के लिए जर्मनी इसमें काफी सहयोग कर रहा है। मैं अधिक से अधिक जर्मन सहयोगियों और कंपनियों को भारत में आमंत्रित करता हूं।

मोदी ने जीएसटी के मुद्दे पर कहा कि जीएसटी भारत में किए गए ऐतिहासिक सुधारों में से एक है। जीएसटी को अगले महीने से लागू किया जाना है। हमारा जोर गवर्नमेंट को कम करने और गवर्नेंस को बढ़ाने पर है। भारत की राज्य सरकारों ने जीएसटी को लागू करने में अपनी रुचि दिखाई है।

यह भी पढ़ें: जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, IGC मीटिंग में लिया हिस्‍सा