विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म परिवर्तन के लिए पांच दिन तक किया युवती से दुष्‍कर्म

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2015 01:30 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 27 Dec 2015 03:18 PM (GMT+05:30)

एक युवती का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए एक धर्म विशेष के युवक ने बंधक बनाकर दुष्‍कर्म किया ताकि वो युवती गर्भवती हो जाए।

News Article Hero Image

हैदराबाद। हैदराबाद की रहने वाली एक युवती का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए एक धर्म विशेष के युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, ताकि वो युवती गर्भवती हो जाए। पीड़ित युवती और आरोपी युवक हैदराबाद के रहने वाले हैं और एक ही कंपनी में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़िता हैदराबाद के गचीबोवली में स्थित डेल कम्प्यूटर्स की रिपेयरिंग शॉप पर काम करती थी। इस दौरान 30 वर्षीय एक धर्म विशेष के युवक सयान हसन ने युवती के सामने प्रस्ताव रखा। युवती ने उसका प्रस्ताव यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उसके माता-पिता किसी और धर्म में शादी की इजाजत नहीं देंगे।

इसके बाद युवती दुबई में नौकरी करने चली गई। पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने बताया है कि जब वो दुबई में थी, तब आरोपी उसे सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने लगा। इंस्पेक्टर रविंद्र के अनुसार आरोपी युवती के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो उसके पिता को भेजने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवती दुबई से हैदराबाद लौटी, ताकि आरोपी को सबक सिखा सके।

यहां आने के बाद आरोपी ने उसका अल-हसंथ कॉलोनी से अपहरण कर लिया और 5 दिनों तक दुष्कर्म किया, ताकि वो गर्भवति हो जाए और उसे धर्म परिवर्तन करना पड़े। इस दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहा और शादी के लिए मजबूर करता रहा। आरोपी ने युवती का फोन और अन्य चीजें भी उससे छीन लीं।

चार दिनों बाद जब आरोपी बाहर था तो किसी तरह युवती ने फेसबुक के माध्यम से दोस्तों और भाई को खबर दी जो कर्नाटक से 280 मील की दूरी तक कर हैदराबाद पहुंचे और पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस ने युवती को आरोपी के घर के बाथरूम से छुड़ाया और अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ेंः किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाली युवती को तीन साल की सजा