यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली आठ और जानें
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 21 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि आठ अन्य की मौत हो गई।
पढ़ें: दिमागी बुखार से दो की मौत, चार बीमार
जिन आठ मासूमों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के आफताब, कुशीनगर के वकील, उषा व रंजना, देवरिया के आदित्य व आयुष, महराजगंज के वैभव व बस्ती की गरिमा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, कुशीनगर के पांच, देवरिया के चार, संतकबीरनगर व महराजगंज के दो-दो तथा बिहार के एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 201 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक गोरखपुर मेडिकल कालेज में 1639 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 453 की मौत हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
