विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरे देश में मन रही ईद, दुआओं के लिए उठे हाथ

By Edited By:
Published: Fri, 09 Aug 2013 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2013 03:12 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जब गुरुवार को ईद का चांद दिखा उसके बाद दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के मौलाना इमाम अहमद बुखारी ने ऐलान किया कि ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों का रुख कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जब गुरुवार को ईद का चांद दिखा उसके बाद दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के मौलाना इमाम अहमद बुखारी ने ऐलान किया कि ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। सुबह से ही लोग नमाज अता करने के लिए मस्जिदों का रुख कर रहे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोग मस्जिदों में सेवा कार्य और लजीज व्यंजनों के साथ रमजान के महीने को अलविदा कर रहे हैं।

गुरुवार को सबसे पहले असम में चांद दिखा, जिसके कुछ ही देर बाद दिल्ली समेत देश के बाकी हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों की तरफ से बधाई संदेश आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी लोगों को तीज और ईद-उल-फितर के मौके पर बधाईयां दी हैं और आशा जताई है कि पूरा देश अमन और चैन से रहेगा।

भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है कि यह त्यौहार अमन, भातृत्व और सौहार्द का है। इस दिन लोगों तक भाईचारे और एकता का संदेश पहुंचता है। भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि इस त्यौहार का महत्व खास है। आज के दिन लोग जाति-पाति, सांप्रदायिकता भुलाकर खूब मजे करते हैं। नए कपड़े, मिठाईयां खाते हैं। पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ती है। आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि सभी तनाव और मनमुटाव को भुलाकर सबको गले लगाने का त्यौहार है ईद।

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भी लोग जश्न के साथ ईद मना रहे हैं। सीमा पर हाल ही में हुए पाक हमले के बाद भी लोगों के भीतर से अपनी आने वाली जिंदगी को लेकर उत्साह और उम्मीदें कम नहीं हुई है जिसकी वजह से वे आज खुश हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।