यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विजय माल्या की देश वापसी के लिए ईडी ने लगाई विदेश मंत्रालय से गुहार
हजारों करोड़ रुपये के बैंक लोन के मामले में फरार चल रहे उद्योगपति विजय माल्या की स्वदेश वापसी के लिए ईडी ने अब विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। 9 हजार करोड़ की बैंकों की देनदारी के मामले में फरार चल रहे किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि प्रवर्तन निदेशालय ने अब राजनयिक चैनलों के माध्यम से विजय माल्या को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मागी है।
पढ़ें- आरटीआइ से हुआ खुलासा, माल्या ने राज्यसभा क्षेत्र दौरे के भत्ते भी नहीं छोड़े
इससे पहले पचास पचास लाख रुपये के दो चेक बाउंस होने के मामले में हैदराबाद की अदालत ने विजय माल्या को दोषी ठहराया है, जिसके लिए कोर्ट अब 5 मई को माल्या को सजा सुनाएगा। सोमवार को ही मुबंई की एक विशेष अदालत ने आईडीबीआई बैंक के 950 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में विजय माल्या को तगड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया।
