विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग ने की बेनी की निंदा

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 01:08 AM (IST)Updated: Fri, 02 May 2014 02:41 AM (IST)

चुनाव आयोग ने कानपुर में चुनाव रैली के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कानपुर में चुनाव रैली के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की निंदा की है। आयोग ने वर्मा द्वारा बार-बार आचार संहिता के उल्लंघन पर गंभीर चिंता जताई है। कारण बताओ नोटिस पर जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर आयोग ने वर्मा के बयान के लिए उनकी निंदा की।

यह दूसरी बार है जब आयोग ने वर्मा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। इससे पहले आयोग ने वर्मा द्वारा मोदी को आरएसएस का सबसे बड़ा गुंडा बताने पर नाराजगी जताई थी। वर्मा की निंदा करते हुए आयोग ने चेतावनी दी कि कांग्रेस नेता द्वारा भविष्य में आचार संहिता के उल्लंघन पर उन्हें चुनाव अभियान जारी रखने से मना किया जा सकता है। इसके अलावा उनके खिलाफ अन्य कदम भी उठाए जा सकते हैं।

आयोग ने कहा कि 20 अप्रैल को कानपुर की चुनाव रैली में 20 वर्ष की उम्र में गंभीर अपराध करने के बाद मोदी को भगोड़ा कहकर वर्मा ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक बयान दिया था।

पढ़े: पहले सांसद बनें फिर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखें

बेनी के निशाने पर रहे मोदी