विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में श्रीधरन

By Edited By:
Published: Wed, 28 Mar 2012 09:12 AM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2012 10:54 AM (IST)

राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, जागरण ब्यूरो। राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन चौधरी ने बताया कि राज्यपाल [जो श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं] ने नए सदस्यों को नामांकित किया है।

नए सदस्यों में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के पूर्व प्रबंध निदेशक ई श्रीधरन, इंफोसिस फाउंडेशन बेंगलूर की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी डॉ. एसएस बलोरिया, विख्यात संतूर वादक पंडित शिव शंकर शर्मा, राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक भान, पूर्व चीफ इंजीनियर एवं पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य एचएल मैनी शामिल हैं।

ई श्रीधरण ने दिल्ली में मेट्रो रेल चलाने में अहम भूमिका निभाई है। वह रेलवे बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री और पद्मविभूषण भी दिया जा चुका है। नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने वर्ष 1996 में इंफोसिस फाउंडेशन स्थापित की थी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलूर से कंप्यूटर साइंस में एम टेक करने वाली सुधा मूर्ति समाज के गरीब तबके के लिए काम करती हैं। एसएस बलोरिया केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी से पहले राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। डॉ. अशोक भान ने पुलिस विभाग में विभिन्न अहम पदों पर काम किया है। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं और वह विजिलेंस के कमिश्नर भी रह चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर