विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी का झांसा दे डीएसपी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Mon, 02 Dec 2013 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 12:04 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में मुसाफिरखाना की एक किशोरी ने डीएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अमेठी। उत्तर प्रदेश में मुसाफिरखाना की एक किशोरी ने डीएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डीएसपी ने मुंह खोलने पर उसे, उसके पिता व भाई को मरवा देने की धमकी दी थी। सोमवार को परिजनों की शिकायत पर एसपी ने डीएसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है।

पढ़ें : दो नाबालिग लड़कियों से रेप, मां-बेटी से छेड़छाड़

किशोरी का आरोप है कि गलती से उसके मोबाइल से डीएसपी मुसाफिरखाना विपुल कुमार श्रीवास्तव के सीयूजी नंबर पर काल चली गई थी। इसके बाद डीएसपी ने काल बैक कर उसकी परेशानी पूछी, तो उसने कोई समस्या न कहकर फोन रख दिया। लेकिन डीएसपी ने उसे फोन लगाना जारी रखा। नौकरी लगवाने व शादी का झांसा देकर उससे बातचीत करने लगे। उससे मिलने डीएसपी उसके गांव भी आए पर मुलाकात नहीं हो सकी।

23 नवंबर को उसे डीएसपी ने लखनऊ में आलमबाग बुलाया। नौकरी के लालच में वह परिजनों को बिना बताए 24 नवंबर को लखनऊ पहुंची तो वहां डीएसपी ने एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब पूरा मामला सबके सामने लाने की बात डीएसपी से कही तो वह उसके परिजनों को जान से मरवाने की धमकी देने लगे। इस बीच लड़की ने फोन करके पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया।

तब एसओ मुसाफिरखाना मनोज तिवारी व कांस्टेबल अरुण तिवारी ने पीड़िता के पिता को मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी डीएसपी ने कहा है कि जांच के बाद असलियत सामने आ जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर