विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय के गोबर को बना दिया ड्राइंग रूम और बेडरूम की शोभा, देशभर में मांग

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:18 AM (IST)

मुरैना के एक कलाकार ने ऐसी खूबसूरत कलाकृतियों का निर्माण किया है कि देशभर से उनके पास ऑनलाइन डिमांड आ रही है।

गाय के गोबर को बना दिया ड्राइंग रूम और बेडरूम की शोभा, देशभर में मांग
गाय के गोबर को बना दिया ड्राइंग रूम और बेडरूम की शोभा, देशभर में मांग

मुरैना, नईदुनिया। क्या आप गोबर जैसी चीज को अपने बेडरूम या ड्राइंग रूम में सजाना चाहेंगे, नहीं न! लेकिन अगर गोबर को इतना आकर्षक रूप दे दिया जाए कि लोग आपके होम डेकोरेशन की तारीफ करने लग जाएं तो? जी हां। मुरैना के एक कलाकार ने ऐसा ही एक खूबसूरत काम किया है।

शहर में दवा की दुकान संचालित करने वाले आर्टिस्ट दिलीप गोयल गाय के गोबर से फोटो फ्रेम, गुलदान, धार्मिक कलाकृतियों का निर्माण करते हैं। यह कलाकृति दिल्ली से लेकर मद्रास तक के लोग ऑनलाइन मंगाते हैं। इन कलाकृतियों से जो आय होती है उसे वे इसी कला को ब़़ढाने में लगाते हैं और शहर की उस गोशाला को दान करते हैं, जहां से वे कलाकृतियों के लिए गोबर लाते हैं। दिलीप कुछ साल पहले शहर की एक गोशाला से जु़ड़़े थे।

उनके मुताबिक गौशाला में इतना गाबर एकत्रित होता था कि उसे या तो खाद के लिए बेहद कम दाम में बेच दिया जाता था या उससे ईधन बनाने के लिए लोगों को दे दिया जाता था। इधर गौशाला संचालन के लिए पैसे की कमी भी ब़़डी समस्या थी। दिलीप ने इसी समय कुछ नया करने का फैसला किया। गोयल ने गाय के गोबर से पहले देवताओं की प्रतिमाएं बनाना शुरू कीं, जो काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद दिलीप ने गोबर से खुशबूदार और रंग बिरंगी होम डेकोरेशन की चीजें बनाने की शुरूआत की। इसकी मार्केटिंग भी उन्होंने कुछ प्रचलित व्यावसायिक साइट्स से की।

इसके बाद तो चमत्कार ही हो गया। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश मुंबई तक के लोगों ने अपने घर सजाने के लिए इन चीजों को ऑनलाइन खरीदना शुरू कर दिया। हाल ही में गोयल को मद्रास से भी स्थानीय व्यापारियों ने इन चीजों के ऑर्डर दिए हैं। महीने में 9 क्विंटल गोबर से तैयार करते हैं समान गोयल हर रोज करीब 30 किलो गोबर से डेकोरेशन और पूजा का सामान तैयार करते हैं। पहले यह सारा काम वे हाथों से करते थे लेकिन जब मांग ब़़ढी तो श्री गोयल ने अपने हाथ से तैयार प्रतिमाओं और डेकोरेशन के सामान के सांचे बना लिए। अब महीने में 9 क्विंटल गोबर से गोयल सामान तैयार करते हैं जो 50 रुपए से 750 रपए की कीमत में ऑनलाइन और डीलर्स के माध्यम से देशभर में बिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मां ने उपले बेचकर बिटिया को बनाया अफसर

यह भी पढ़ें: सूरत के व्यापारी ने दिया शानदार तोहफा, कंपनी के कर्मचारियों को बांटी स्कूटी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।