विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में सांप्रदायिक हिंसा, युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 08 Jul 2012 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2012 08:24 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के गांव असालतपुर-फर्रूखनगर में शनिवार रात बाइक तेज चलाने को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। रविवार सुबह इस विवाद ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। गांव में दो संप्रदायों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। हमलावरों ने पथराव, आगजनी और लूटपाट को भी अंजाम दिया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए।

News Article Hero Image

गाजियाबाद [जासं]। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के गांव असालतपुर-फर्रूखनगर में शनिवार रात बाइक तेज चलाने को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। रविवार सुबह इस विवाद ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। गांव में दो संप्रदायों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। हमलावरों ने पथराव, आगजनी और लूटपाट को भी अंजाम दिया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। क‌र्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है।

साहिबाबाद थानाक्षेत्र के गांव असालतपुर निवासी गुड्डू त्यागी के तेज गति से बाइक चलाने को लेकर शनिवार को दो संप्रदाय के लोगों में विवाद हो गया था। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाजार में एक दुकान के मालिक अरविंद त्यागी पर एक संप्रदाय के दस से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। उन लोगों ने मारपीट करते हुए अरविंद पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में हमलावर फायरिंग करते हुए गांव की ओर भागे, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इन लोगों ने गांव के ही 25 वर्षीय युवक विपिन त्यागी को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। गांव वालों के अनुसार, दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई और पथराव किया गया। बाइक में आग लगा दी गई और दुकानों में लूटपाट भी की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे गांव में फोर्स के साथ दर्जनों मकानों में तलाशी ली। पुलिस को कई हथियार बरामद हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।