विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्‍ट्रगान गाने से रोकने के खिलाफ सड़क पर उतरे डोडा के छात्र

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 19 Aug 2015 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 04:25 PM (IST)

जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा जिले के छात्र और छात्राओं ने स्‍कूल की मॉर्निंग असेंबली में राष्‍ट्रगान को गाने से रोकने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के छात्र और छात्राओं ने स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में राष्ट्रगान को गाने से रोकने के खिलाफ आज डिप्टी कमिश्नर ऑफिस तक करीब पंद्रह किमी लंबा मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे छात्राें ने डोडा डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर 'बंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। इन छात्रों की शिकयत थी कि स्कूल में मॉर्निंग असेंबली के दौरान राष्ट्रगान गाने पर उनके साथ मारपीट की गई और ऐसी हरकत दोबारा करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। यह सभी हायर सेकेंड्री स्कूल, भागवा के छात्र-छात्राएं हैं।

इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसे गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल संविधानिक अधिकार ही नहीं है बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्रगान का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।