विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्‍कर्म का अारोप लगते ही बाबा हुए बीमार, शिष्य को आई ब्लैकमेलर की धमकी!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 22 Sep 2017 09:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 09:54 AM (IST)

फलाहारी महाराज के शिष्य सुदर्शनाचार्य ने इस पूरे मामले को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा की छवि खराब ...और पढ़ें

दुष्‍कर्म का अारोप लगते ही बाबा हुए बीमार, शिष्य को आई ब्लैकमेलर की धमकी!
दुष्‍कर्म का अारोप लगते ही बाबा हुए बीमार, शिष्य को आई ब्लैकमेलर की धमकी!

जयपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोपी अलवर के फलाहारी महाराज अस्पताल में भर्ती हैं। उधर इस मामले में बाबा के एक शिष्य ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराते हुए फलाहारी महाराज की छवि खराब करने की बात कही है।

अलवर के फलाहारी प्रोपन्नचार्य कौशलेंद्र महाराज के खिलाफ बिलासपुर की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के बाद बुधवार शाम अलवर पुलिस महाराज के आश्रम पहुंची। उससे पहले ही महाराज अस्पताल में भर्ती हो गए। डॉक्टरों का कहना है कि बाबा जब आए तो सांस लेने में तकलीफ थी। अब बाबा ठीक हैं और उन्हें ले जाया जा सकता है।

उधर पुलिस ने आरोप लगाने वाली लड़की और उसके परिजन को अलवर बुलाया है। यहां पुलिस लड़की और परिजन से पूछताछ करेगी और इसके बाद महाराज के बयान लिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के लिए बाबा को गिरफ्तार करना मुश्किल काम है, क्योंकि बाबा के भक्त बहुत हैं और इनमें कई बड़े नेता और रसूखदार लोग भी शामिल हैं। बाबा पर लगे आरोपों के बाद बड़े नेताओं के साथ उनके कई फोटो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस पर राजनीतिक दबाव होने की संभावना भी है।

फलाहारी महाराज के शिष्य सुदर्शनाचार्य ने इस पूरे मामले को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा की छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने के लिए इस तरह की हरकत की गई है। शिष्य की ओर से पुलिस में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। बाबा के शिष्य ने बताया कि उनके वेद विद्यालय में पढ़े हुए धर्मेंद्र शर्मा हरियाणा के एक मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें काल करने वाले ने कहा कि उन्हें 10-12 लाख रुपये जल्द भिजवा दो नहीं तो एक बाबा का तो इंतजाम कर दिया और अब दूसरे का भी इंतजाम कर दिया जाएगा।

धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात ब्लैकमेलर ने यह भी कहा कि बाबा के शिष्य सुदर्शनाचार्य महाराज को भी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। इसके बाद धर्मेंद्र शर्मा देर रात तावडू से अलवर पहुंचा और अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: आसाराम, राम रहीम के बाद अब इस बाबा पर लगा दुष्‍कर्म का आरोप 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।