यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेप के आरोपी पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का होगा डीएनए टेस्ट
महिला से रेप मामले में आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने भले ही अपना पद छोड़ दिया हो ...और पढ़ें

जयपुर [जासं]। महिला से रेप मामले में आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने भले ही अपना पद छोड़ दिया हो पर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुलिस नागर का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही इस संबंध में उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
दुष्कर्म मामले में राजस्थान के मंत्री का इस्तीफा
इस बीच पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पूर्व मंत्री की पत्नी ने उसके रिश्तेदारों को फोन कर मुकदमा वापस लेने के लिए दो करोड़ रुपये की पेशकश की है। इसबीच पुलिस ने पीडि़ता के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी [एफएसएल] के पास भेजा है। इसके बाद डीएनए टेस्ट और एफएसएल टेस्ट रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। एफएसएल रिपोर्ट संभवत: दो से तीन दिन में आ जाएगी। मेडिकल के दौरान पीड़िता के शरीर पर दांत से काटने के निशान मिले हैं।
गहलोत बोले, कानून सबके लिए बराबर
गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार में नागर ऐसे तीसरे मंत्री है, जिन्हें महिलाओं से जुड़े अपराध में पद छोड़ना पड़ा है। इससे पहले महिपाल मदेरणा और रामलाल जाट मंत्री पद से हटाए जा चुके हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
