विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री पर रेप केस पर गहलोत बोले, कानून सबसे लिए बराबर

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 04:25 PM (IST)

पहले महिपाल मदेरणा और अब अपने मंत्री बाबू लाल नागर पर रेप का केस दर्ज होने को लेकर बुधवार को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। पहले महिपाल मदेरणा और अब अपने मंत्री बाबू लाल नागर पर रेप का केस दर्ज होने को लेकर बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कानून सबसे ऊपर है जिससे बढ़कर कोई नहीं है।

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार में डेयरी मंत्री बाबूलाल नागर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया गया है। जयपुर की एक युवती ने नागर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआइडी को सौंपी है।

पढ़ें: कांडा पर रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप तय

गहलोत से बाबू लाल के इस्तीफे से संबंधित सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वो आम नागरिक हो या मेरे राज्य का मंत्री। मुख्यमंत्री एक समारोह में भाग लेने गए थे, जहां उन्होंने राजस्थान मेट्रो को हरी झंडी दी। समारोह के उपरांत उन्होंने मीडिया द्वारा बाबू लाल पर सवाल करने पर जवाब देते हुए कहा कि कानून को अपना काम करने दो हम कानून के किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करते। उन्होंने आसाराम पर भी सफाई देते हुए कहा हमने कानून के मामले में कभी दखलंदाजी नहीं की।

बाबू लाल पर धारा 376 और 323 के अंतर्गत रेप और प्रताड़ित करने का आरोप दर्ज कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर