विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों के बापू

By Edited By:
Published: Sun, 01 Sep 2013 05:33 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2013 08:19 AM (IST)

यौन उत्पीड़न के ताजा मामले से पहले भी संत आसाराम कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के ताजा मामले से पहले भी संत आसाराम कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं :

मामलों की फेहरिस्त :

-आसाराम बापू के अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम से पांच जुलाई, 2008 को दो चचेरे भाई दिपेश और अभिषेक वाघेला गायब हो गए। दो दिन बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनके शव बरामद हुए। सीआइडी ने आश्रम के सात साधकों को पकड़ा। न्यायिक जांच के आदेश हुए। एक पूर्व साधक राजू ने आयोग के समक्ष स्वीकारा कि आश्रम में काले जादू की गतिविधियों होती हैं। छह दिसंबर, 2009 को उसको गोली मार दी गई। इस मामले में आसाराम और दो अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश का आरोप दर्ज किया गया।

-नवंबर ,09 में आसाराम के मोटेरा आश्रम से एक व्यक्ति के लापता होने का मसला।

-मोटेरा आश्रम का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया। 2009 में प्रशासन ने उसको ढहाने का निर्देश दिया। मामला गुजरात हाई कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज करने से इन्कार कर दिया।

- करीब 17 हजार वर्ग फीट भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए नवसारी में आसाराम के आश्रम को 2010 में गिरा दिया गया।

-गुजरात में बनासकांठा जिले के हिम्मतनगर तालुका के तीन गांवों में आसाराम के बेटे नारायण सांई ने 70 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया।

-2001 में एक मध्य प्रदेश के रतलाम में 100 एकड़ भूमि 11 दिनों के सत्संग के लिए आसाराम के योग वेदांत समिति को दी गई। तब से जमीन पर आसाराम का कब्जा बरकरार है। बाजार में इस जमीन की कीमत 700 करोड़ रुपये है।

निजी जीवन :

-अविभाजित भारत के सिंध में 1939 में जन्म हुआ था। उनका असली नाम असुमल सिरुमलानी है।

-22 साल की अवस्था में अपने गुरू स्वामी लीलाशाह महाराज से मिले। 1972 में अहमदाबाद में पहला आश्रम स्थापित किया।

-आसाराम के मुताबिक विश्व भर में उनके सात करोड़ श्रद्धालु हैं।

-वर्तमान में उनके कुल 425 आश्रम हैं। 1,700 बाल संस्कार केंद्र हैं और 50 रिहायशी स्कूल हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर