यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिग्विजय ने की जासूसी कांड को लेकर मोदी की खिंचाई
जासूसी कांड पर मोदी की तीव्र आलोचना करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि इस मामले ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जासूसी कांड पर मोदी की तीव्र आलोचना करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि इस मामले में गुजरात सरकार की जांच उसी तरह की है जैसे अभियुक्त जांच कराने का निर्णय ले और खुद ही फैसला देने बैठ जाए। यह मोदी के सबसे तानाशाही चरित्र को प्रदर्शित करता है।
प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक हैं। जब से यह कांड सामने आया है तब से मोदी की लगातार खिंचाई कर रहे हैं। 20 नवंबर से शुरू अपने आधे दर्जन से अधिक ट्वीट्स में दिग्विजय मोदी को भला-बुरा कह चुके हैं। वह राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली की भी इस कांड के आरोपी अमित शाह और मोदी का बचाव करने को लेकर आलोचना कर चुके हैं।
मोदी को देश के इतिहास, भूगोल की जानकारी नहीं: दिग्विजय
सिंह मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के बीच भी तुलना करने की बात भी कही। उनका कहना है कि ये दोनों लोग एक ही तरह से काम करते हैं। दोनों उस मामले की एक ही तरह से से जांच कराते करते हैं, जिनमें वह खुद अभियुक्त हैं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह इस मामले में ये गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी हैं, जिनके पास गृह विभाग भी है और उनके इशारे पर महिला का फोन टैप किया गया। अब उन्होंने पर्दा डालने के लिए यह तय किया कि इस मामले की कौन जांच करेगा और फैसला कौन देगा। यह दोनों व्यक्तियों के घोर तानाशाही चरित्र का संकेत देता है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी यह राय है कि उपयुक्त अथॉरिटी भारतीय टेलीग्राफ कानून और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामले की जांच करे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
