विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को देश के इतिहास, भूगोल की जानकारी नहीं: दिग्विजय

By Edited By:
Published: Wed, 20 Nov 2013 12:07 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2013 05:10 PM (IST)

राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल/ गुना। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अब आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वाली पोस्टर में जो तस्वीर दिखाई गई है वह वेबसाइट से चुराई गई है। उधर, गुणा में एक बैठक में दिग्विजय सिंह ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक नंबर के झूठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना चाहती है जिसे देश के इतिहास और भूगोल के बारे में सामान्य ज्ञान भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी को 10वीं और 12वीं कक्षा जितनी भी जानकारी नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी को मोदी को एक महीने तक ट्यूशन देनी चाहिए जिससे वह अपनी जानकारी बढ़ा सकें।

दिग्विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों को इस संबंध में बताया कि शिवराज सिंह द्वारा अपनी सरकार के बखान वाले पोस्टर में अच्छी सड़क की तस्वीर जो दिखाई गई है, वह स्पेन की है। वहीं पोस्टर में जो गड्ढा दिखाया गया है वह अमेरिका का है।

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पोस्टर में दिख रही च्च्छी हाइ-वे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की है, वहीं खेतों में लहलहाती फसलों की तस्वीर ईरान की वेबसाइट से चुराई गई है।

मध्यप्रदेश चुनाव से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले दस वर्षो से राज्य में भाजपा सरकार झूठ की खेती करती आई है। यहां केवल कागजों पर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा सरकार से चुन-चुन कर हिसाब लेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर