विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्गी राजा ने आरएसएस की तुलना रावण से की

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 08:09 PM (IST)

अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने आरएसएस की तुलना रावण से कर दी है। दिग्गी राजा ने आम आदमी पार्टी [आप] के कार्यालय पर हमले के लिए भाजपा और संघ परिवार पर जमकर निशाना साधा है। दिग्विजय ने गुरुवार को संकेत दिया कि पीएम उम्मीदवार पर पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष जल्द फैसला लेंगी।

कांग्रेस नेता ने ताजा ट्वीट के जरिये संघ परिवार पर जोरदार हमला बोला है। उनका कहना है कि आप कार्यालय पर भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के हमले की निदंा करते हैं। इस तरह की घटनाओं से पल्ला झाड़ना भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा है। दिग्गी ने कहा कि संघ के कई चेहरे हैं। सब की जड़े संघ परिवार में ही निहित हैं। यह हमें रावण की याद दिलाता है। पार्टी के पीएम उम्मीदवार पर भी दिग्विजय ने गुरुवार को टिप्पणी की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'वैसे तो संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा पहले नहीं की जाती है। इससे सांसदों का अपना नेता चुनने का अधिकार प्रभावित होता है। लेकिन चूंकि यह मुद्दा मीडिया और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चा में है। कांग्रेस अध्यक्ष भी कह चुकी हैं कि हम इस पर विचार करेंगे। उपयुक्त समय पर पीएम उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। लिहाजा पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष को इस बारे में फैसला लेने देना चाहिए।'

जनता को तो भ्रष्टाचार ही पसंद है: दिग्विजय

'संघ के पास डेढ़ सौ से अधिक सगठन है। इसका एक हाथ मारता है तो दूसरा मरहम लगाता है। यह कई चेहरों वाला संगठन है। क्या यह हमें रामायण के उस चरित्र की याद नहीं दिलाता जिसके दस मुख और एक शरीर था।'

-दिग्विजय सिंह, महासचिव कांग्रेस

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर