विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के शासन में बीजेपी फेमिली एंड फ्रेंड्स का ही विकास हुआ: संघवी

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 26 Nov 2017 06:10 AM (IST)

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु संघवी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के शासन में बीजेपी फेमिली एंड फ्रेंड्स का ही विकास हुआ है।

भाजपा के शासन में बीजेपी फेमिली एंड फ्रेंड्स का ही विकास हुआ: संघवी
भाजपा के शासन में बीजेपी फेमिली एंड फ्रेंड्स का ही विकास हुआ: संघवी

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु संघवी ने भाजपा पर घोर पूंजीवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के शासन में बीजेपी फेमिली एंड फ्रेंड्स का ही विकास हुआ है। उधर भाजपा नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस पर विकास विरोधी माहौल बनाने का आरोप जडा है।
विधानसभा सभा चुनाव से पहले कांग्रेस व भाजपा में आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, वि‍कास को देखने व समझाने के दोनों के तरीके अलग हैं। कांग्रेस प्रवक्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी ने कहा कि भाजपा राज्य में आम आदमी दरकिनार हो गया भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला उठाते हुए संघवी ने कहा कि भाजपा का विकास उनकी फैमिली व फ्रेंड्स तक सीमित है। देश व प्रदेश के संसाधन गिने चुने लोगों के लिए है, जनहित योजना नर्मदा, मेट्रो रेल रिवर फ्ंट सब आधे अधूरे हैं उनका पूर्ण लाभ जनता को नहीं मिल रहा है।

अमूल, सरदारसरोवर बांध के निर्माण की बात कहते हुए संघवी ने कहा कि इनका निर्माण्‍ कांग्रेस की दूरदर्शिता का उदाहरण है। उन्होंने कहा दुनिया में क्रूड का दाम घटने के बाद देश में पेट्रोल डीजल का दाम आधा रह जाना चाहिए था लेकिन सरकार उसका मुनाफा कमा रही है।  

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस विकास का मजाक उडा रही है, कांग्रेस राज्य में विकास वरोधी माहौल बना रही है, भाजपा ने राज्ये में सुशासन व स्थिरता दी है लेकिन कांग्रेस कभी सुशासन नहीं दे सकती, पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

जेटली ने कहा कि यूपीए की सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार थी, दस साल में भ्रष्टा्चार की पर्याय बन गई थी। गुजरात में राहुल गांधी लगातार झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे है।

जेटली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरु होगा, राहुल इसके चलते छुट्टियां मनाने विदेश नहीं जा सकेंगे। उन्होंने पाकिस्तान के मामले में लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि हाफिज के मामले में सरकार को धेरने का प्रयास नादानी ही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।