विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से तनाव

By Edited By:
Published: Mon, 01 Apr 2013 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2013 10:22 PM (IST)

कन्नौज [जागरण संवाददाता]। शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर उत्तर प्रदेश में कन्नौज के अमनचैन में खलल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कन्नौज [जागरण संवाददाता]। शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर उत्तर प्रदेश में कन्नौज के अमनचैन में खलल डालने की कोशिश की। घटना की जानकारी पर पूरे छिबरामऊ कस्बे में तनाव फैल गया। एक संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करा हालात को काबू में करने का प्रयास किया।

सोमवार सुबह कुछ लोग धार्मिक स्थल पर गए थे। धार्मिक स्थल की रेलिंग टूटी थी और सामान बिखरे पड़े थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक स्थल का मुआयना किया। इसी बीच मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम दिलीप त्रिगुणायत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम करने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और पुलिस ने मामला दर्ज कर धार्मिक स्थल की मरम्मत कराई। गौरतलब है कन्नौज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर