यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली पुलिस को मिली सफलता, अल कायदा के दो संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने अल कायदा के दो संदिग्धों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने अल कायदा के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जो यूपी के संभल के रहने वाले हैं। वहीं, ओडिशा के कटक से गिरफ्तार अल कायदा के संदिग्ध अब्दुर रहमान को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में जानकारी मिली है कि कुछ महीने पहले वो पाकिस्तान और अफगानिस्तान गए थे, जहां तालिबान के एक आतंकी शिविर में प्रशिक्षण लिया था।
दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि आतंकी संगठन अलकायदा के बढ़ते प्रभाव से पूरी दुनिया के साथ ही भारत की भी चिंता बढ़ी हुई है। वह संगठन को बढ़ाने के लिए भारत समेत दक्षिण एशिया में अपने सदस्य बनाने की फिराक में है ताकि नापाक मंसूबों को अंजाम दे सके।
