विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फार्मासिस्‍ट से कराई बच्‍चे की डिलीवरी जो कर बैठी इतनी बड़ी गलती

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 10:46 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 12:33 PM (IST)

इसको लेकर दिल्‍ली स्‍टेट कंज्‍यूमर कमीशन ने एक निजी अस्‍पताल को 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

फार्मासिस्‍ट से कराई बच्‍चे की डिलीवरी जो कर बैठी इतनी बड़ी गलती
फार्मासिस्‍ट से कराई बच्‍चे की डिलीवरी जो कर बैठी इतनी बड़ी गलती

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक निजी अस्‍पताल में एक फार्मासिस्‍ट से बच्‍चे की डिलीवरी कराई गई और उसने इस प्रकिया के दौरान महिला मरीज के शरीर में ही नीडल छोड़ दी। इसको लेकर दिल्‍ली स्‍टेट कंज्‍यूमर कमीशन ने अस्‍पताल पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

कमीशन ने इसे लापरवाही भरा कदम बताते हुए यह भी कहा कि अस्‍पताल ने रिकॉड्स के साथ छेड़छाड़ करते हुए यह भी साबित करने की कोशिश की कि बच्‍चे की डिलीवरी किसी फार्मासिस्‍ट ने नहीं बल्कि एक प्रशिक्षित डॉक्‍टर ने कराई थी।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, कमीशन के वरिष्‍ठ सदस्‍यों ने बताया कि अस्‍पताल में प्रशिक्षित डॉक्‍टर हैं, जो दो लाख रुपए तक की सैलरी पा रहे हैं। इसके बावजूद अस्‍पताल द्वारा किसी फार्मासिस्‍ट से इस तरह का काम कराया गया है। किस तरह से फार्मासिस्‍ट डॉक्‍टर रहीन द्वारा सर्जिकल कट की स्‍टीचिंग की गई होगी, इसका अंदाजा कोई भी लगा सकता है।

महिला को इस कारण रिकवरी रूम से बाहर आने के बावजूद काफी ब्‍लीडिंग व भयानक दर्द का सामना करना पड़ा। बाद में एक्‍स-रे में पता चला कि महिला के गर्भाशय में ही नीडल छूट गई।

यह भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश: आंदोलन के नेता का पता नहीं, सोशल मीडिया के जरिए दी गई हवा



 


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।