विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे बदतर दिल्ली

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 07:18 PM (IST)

दिल्ली में दिसंबर 2012 को 23 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस घटना के बाद लोगों ...और पढ़ें

दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे बदतर दिल्ली
दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे बदतर दिल्ली

नई दिल्ली, रायटर : देश की राजधानी में एक छात्रा से सनसनीखेज दुष्कर्म की घटना को बीते पांच साल गुजर गए हैं, लेकिन तमाम दावों और उपायों के बावजूद नई दिल्ली में शर्मसार कर देने वाली ऐसी घटनाएं कम नहीं हुई हैं। ताजा सर्वे में पाया गया है कि यौन अपराध के मामलों में दुनिया के महानगरों में दिल्ली व ब्राजील के शहर साओ पाउलो की स्थिति सबसे बदतर है।

दिल्ली में दिसंबर 2012 को 23 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे देश में देखने को मिला था। लोग दिल्ली को 'रेप कैपिटल' तक कहने लगे थे, लेकिन इतने साल गुजर जाने के बावजूद यह दाग हट नहीं सका।

ताजा सर्वे थॉमसन रायटर फाउंडेशन की ओर से कराया गया है। इसमें यौन अपराध के मामले में दुनिया के 19 महानगरों में दिल्ली और साओ पाउलो निचले पायदान पर हैं। ब्राजील में काम कर चुकीं भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला मामलों की प्रमुख रेबेका रिचमैन ने कहा, 'मैं इन नतीजों से चकित नहीं हूं।'

यह सर्वे 380 विशेषज्ञों पर आधारित है। उनसे एक करोड़ से अधिक आबादी वाले शहरों में यौन अपराध के जोखिम के अलावा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और आर्थिक अवसरों के बारे में सवाल किए गए थे। वहीं मिस्र की राजधानी काइरो को महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सबसे खतरनाक माना गया है।

इस मामले में काइरो के बाद मेक्सिको और ढाका का स्थान है। महिलाओं के लिए टोक्यो को सबसे सुरक्षित माना गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर सारे सबूत मिटाने के लिए अपनाया ये रास्ता