विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी की हत्या कर सारे सबूत मिटाने के लिए अपनाया ये रास्ता

By Srishti VermaEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 02:11 PM (IST)

एक पड़ोसी ने बताया कि उसे उनके घर से शोर सुनाई दिया तो उसने वहां जाकर देखा तो पाया कि ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या कर सारे सबूत मिटाने के लिए अपनाया ये रास्ता
पत्नी की हत्या कर सारे सबूत मिटाने के लिए अपनाया ये रास्ता

थाने (प्रेट्र)। थाने के एक गांव में 28 वर्षीय एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सारे सबूत मिटाने के लिए मृत शरीर को गांव में ही दफन कर दिया। पुलिस ने मृतका की लाश जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और वह भिवंडी इलाके में अपनी पत्नी और 12 साल की एक बेटी के साथ रहता था। निजामपुरा थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर आर. ई. यादव ने बताया कि वे दोनों अक्सर किसी बात पर झगड़ा करते रहते थे।     

उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर की रात जब उनकी बेटी उनसे दूर अपने दादा-दादी के घर  थी, तो उस दिन भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। एक पड़ोसी ने बताया कि उसे उनके घर से शोर सुनाई दिया तो उसने वहां जाकर देखा तो पाया कि महिला का पति अपनी पत्नी को लगातार पीटे जा रहा था। पड़ोसी के द्वारा बोलने पर आरोपी ने उसे अपने मामले में हस्तक्षेप ना करने को कहा। अगली सुबह जब शिकायतकर्ता पड़ोसी ने उसकी पत्नी के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने सारी बात गांववालों को बता दी।  

पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात ने उन्हें कॉल करके बताया कि आरोपी ने महिला का शव गांव के ही श्मशान में दफना दिया है। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) और 201 (अपराध के साक्ष्य के लापता होने के कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : युवकों ने मिलकर महिला को पीटा, फिर सरेआम की अश्लील हरकत