विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में मुझे मारने की धमकी दी जा रही है: अक्षय

By Edited By:
Published: Fri, 05 Apr 2013 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2013 12:29 PM (IST)

दिल्ली गैंगरेप मामले में आरोपी अक्षय ठाकुर ने अपने अधिवक्ता एपी सिंह के माध्यम से अदालत के समक्ष अर्जी दायर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप मामले में आरोपी अक्षय ठाकुर ने अपने अधिवक्ता एपी सिंह के माध्यम से अदालत के समक्ष अर्जी दायर कर उसे मिल रही जान से मारने की धमकी की बात कही है। अक्षय ने अदालत को बताया कि उसे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा लगातार जेल में फांसी पर लटका कर मार डालने की धमकी दी जा रही है।

उसका कहना है कि कांस्टेबल उससे अभद्र भाषा में भी बात करता है। अदालत ने उक्त मामले में बचाव पक्ष को तिहाड़ जेल अधिकारियों को शिकायत करने के लिए कहा है और साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन से मामले में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

वहीं इस मामले के दूसरे आरोपी विनय ने एयरफोर्स में एलडीसी पद की नौकरी के लिए परीक्षा देने के संबंध में साकेत कोर्ट में अर्जी दायर कर दो दिन की अंतरिम जमानत दिए जाने की मांग की है। फास्ट ट्रैक कोर्ट जज योगेश खन्ना ने इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। इससे पूर्व घटनास्थल पर पहुंचने वाले दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने बयान दर्ज कराए और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की।

अदालत में दायर अर्जी में विनय के अधिवक्ता एपी सिंह ने अदालत को बताया कि विनय की 7 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे डब्ल्यूएसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में परीक्षा है। उसे परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की जाए। अदालत ने कहा कि उसे पुलिस हिरासत में परीक्षा की इजाजत दी जा सकती है। बचाव पक्ष ने कहा कि ऐसा करने से उस पर मानसिक तनाव रहेगा। उसे अंतरिम जमानत दी जाती है तो वह खुले मन से परीक्षा दे सकता है।

इसके अतिरिक्त एपी सिंह ने अपने मुवक्किलों से जेल में किसी भी अन्य वकील के मिलने पर रोक लगाने के लिए आवेदन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि जेल में जाकर कुछ वकील उनके मुवक्किल को परेशान कर रहे हैं। वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहा। अदालत ने कहा उनका मुवक्किल किसी से नहीं मिलना चाहता तो वह मिलने से मना कर सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।