विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 'आप' के सभी मंत्रियों ने ली शपथ

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jan 2014 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2014 04:15 PM (IST)

राजधानी दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों ने शपथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों ने शपथ ले ली है। इसके साथ प्रोटेम स्पीकर मतीन अहमद सभी पार्टियों के विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद विधान सभा से बाहर आ गए हैं। विधान सभा का सत्र आज से शुरू होकर सात जनवरी तक चलेगा। सरकार दो जनवरी को विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव तीन जनवरी को होना है। वहीं, उपराज्यपाल नजीब जंग छह जनवरी को सदन को संबोधित करेंगे। जबकि सात जनवरी को जंग के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

पढ़ें : दिल्लीवासियों को नए वर्ष का तोहफा, बिजली की दर हुई आधी

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 28 विधायक हैं जो बहुमत की संख्या से आठ कम है। आप को कांग्रेस के आठ विधायकों का समर्थन है जिसके बदौलत वह बहुमत पा सकती है। सदन में भाजपा के 31 और सहयोगी अकाली दल का एक विधायक है। आप ने पहली बार विधायक बने एमएस धीर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर