विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 04 Jun 2015 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2015 12:38 AM (IST)

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मणिपुर में सुरक्षा बलों पर किए गए हमले की निंदा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इम्फाल। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मणिपुर में सुरक्षा बलों पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सेना राज्य में शांति और सामान्य हालात के लिए लगातार काम करती रहेगी। रक्षा मंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि हमे अपने जवानों पर गर्व है।

गौरतलब है कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हमला मणिपुर के चांडेल जिले में हुआ है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक, उग्रवादियों ने सुबह साढ़े आठ बजे के करीब I GAR दक्षिण इम्फाल के 26वें सेक्टर की 6 डोगरा रेजिमेंट के जवानों पर घात लगाकर हमला किया। डोगरा रेजिमेंट की ये यूनिट इंफाल से लौट रही थी। जैसे ही यूनिट मोलटुक गांव के पास पहुंची वैसे ही घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। उग्रवादियों ने रॉकेट लॉन्चर्स और बंदूकों से हमला किया।

शहीद जवानों में एक जेसीओ रैंक का अधिकारी, सात अन्य रैंक के अधिकारी, एक सिग्नल कॉन्स्टेबल व एक आर्मी सर्विस कोर ड्राइवर शामिल है। हमले में एक दर्जन जवान भी घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को एयर एम्बुलेंस से नागालैंड भेजा गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

पीएम और राहुल गांधी ने किया ट्वीट

मणिपुर में सुरक्षा बलों पर किए गए हमला चिंताजनक है। मैं राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले प्रत्येक सैनिकों की शहादत के आगे शीष झुकाता हूं।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

मणिपुर में सेना के काफिले पर हुए हमले के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ, जिसमें हमारे युवा जवानों की जान चली गई।

राहुल गांधी, उपाध्यक्ष कांग्रेस