यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आमिर मामले को लेकर पति से बहस, पत्नी ने खाया जहर
असहिष्णुता पर आमिर खान के दिए गए बयान पर पति और पत्नी में बहस हो गई। पत्नी ने अखबार में ...और पढ़ें

नई दुनिया, जबलपुर । असहिष्णुता पर आमिर खान के दिए गए बयान पर पति और पत्नी में बहस हो गई। पत्नी ने अखबार में आमिर की खबर पढ़कर पति से असहिष्णुता का मतलब पूछा। पति ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गुस्सा हो गई। यहीं से बात आगे बढ़ गई और पुरानी बातों पर विवाद होने लगा। पत्नी गुस्से में छत पर बने कमरे में गई और जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके के लोगों ने पति पर 10 लाख के दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
एनजीओ में काम करने वाले एसबीआइ कॉलोनी लहरी निवासी अयंक पांडे ने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठे तो पत्नी सोनल अखबार में असहिष्णुता से जुड़ी आमिर खान की खबर पढ़ रही थी। बेटी आर्या उसकी गोद में थी। सोनल ने देखते ही सवाल किया कि असहिष्णुता का मतलब क्या होता है।
मैंने उसे समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई और विवाद करने लगी। सोनल आर्या को उठाकर ये कहते हुए कमरे में चली गई कि तुम मुझसे डरते नहीं हो, आज बताती हूं। कुछ देर बाद नीचे आकर उसने बताया कि मैंने जहर खा लिया है।
