विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म: बेटी ने पैदा की बाप की बेटी

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jan 2014 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2014 11:28 AM (IST)

मेरठ के एक अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के मुताबिक यह बच्ची उसके पिता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। मेरठ के एक अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के मुताबिक यह बच्ची उसके पिता द्वारा किए गए दुष्कर्म का परिणाम है। पिता फरार हो गया है। फिलहाल पीड़िता अपने मामा के घर पर है। मेरठ के लक्खीपुरा में किराए का मकान लेकर रह रहा पिता बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा। बेटी साढ़े आठ माह की गर्भवती हुई तो पड़ोसी महिलाओं ने उससे पूछताछ की। बेटी ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पिता बेटी को छोड़कर समाज के डर से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता को उसके मामा ने शरण दी।

मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज कराए। सीओ मनीषा सिंह का कहना है कि पीड़िता की मामी की कॉल आई कि उसने बताया कि पीड़िता को डिलीवरी होने वाली है। तत्काल ही 108 एंबुलेंस में बैठाकर पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने लड़की को जन्म दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह बच्ची का पालन पोषण खुद करेगी।

पीड़िता का कहना है कि कोख से जन्मी बच्ची बेटी को समाज में मुकाम दिलाएगी। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसे समाज की कोई परवाह नहीं है, उसका साथ मामा-मामी और परिवार ने भी देने का निर्णय लिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि इस बेटी को पूरा परिवार स्नेह देगा।

पढ़ें: छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।