विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेप के बाद दलित महिला को जिंदा जलाया

By Edited By:
Published: Fri, 14 Feb 2014 02:48 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2014 02:51 PM (IST)

राज्य के बुलंदशहर में एक दलित महिला के साथ रेप के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। ईट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बुलंदशहर। राज्य के बुलंदशहर में एक दलित महिला के साथ रेप के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। ईट भट्टे में काम करने वाली पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला और कोई नहीं भट्टे का मालिक है। मामला बुलंदशहर के किरा क्षेत्र का है। सूत्रों के अनुसार महिला का शरीर 95 प्रतिशत बुरी तरह से जल चुका है। मौके पर स्थानीय लोगों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होते देख पीड़िता को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ईट भट्टे का मालिक अयास मोहम्मद ने एक साथी के साथ मिलकर भट्टे पर काम करने वाली महिला के साथ रेप किया उसके बाद उसपर किरोसिन तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पढ़ें: जलने के बाद बस पांच दिन में त्वचा प्रत्यारोपण

पढ़ें: विवाहित झुलसी, कोतवाली में दो तहरीर