विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में दलित लड़की से गैंगरेप, सात गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Fri, 28 Dec 2012 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2012 06:05 PM (IST)

कर्नाटक के हासन जिले में 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ दस लोगों द्वारा नौ दिनों तक दुष्कर्म करने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हासन। कर्नाटक के हासन जिले में 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ दस लोगों द्वारा नौ दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इनमें सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के मुताबिक आरोपी अलूर तालुक के मग्गे गांव से नौकरी के बहाने लड़की को हासन लाए थे। लेकिन आरोपियों ने 19 से 27 दिसंबर के बीच पीड़िता को अलग-अलग इलाकों में रखा और दुष्कर्म करते रहे। फिर उसे गुरुवार को अज्ञात स्थान पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने एक एनजीओ की मदद ली, जिसने पुलिस को सूचना दी। सिंह के मुताबिक, पुलिस ने तीन टीमें बनाकर छापेमारी की और दस में सात आरोपियों को पकड़ लिया। इनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों को शनिवार स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। हासन से लोकसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर