विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में आधी आबादी पर हैवानियत की दास्तां एक नहीं अनेक

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2014 12:03 PM (IST)

जौनपुर में किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आज सुबह उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। सीतापुर में पेड़ पर किशोरी का शव फांसी से लटका मिला। पुलिस ने आज से आत्महत्या बताकर इतिश्री कर ली। घर में घुसकर मारपीट, अगवाकर या खेतों में महिलाओं, मासूमों और किशोरियों के साथ हैवानियत की कई और घटनाएं सामन

News Article Hero Image

लखनऊ। जौनपुर में किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आज सुबह उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। सीतापुर में पेड़ पर किशोरी का शव फांसी से लटका मिला। पुलिस ने आज से आत्महत्या बताकर इतिश्री कर ली। घर में घुसकर मारपीट, अगवाकर या खेतों में महिलाओं, मासूमों और किशोरियों के साथ हैवानियत की कई और घटनाएं सामने आई हैं। तमाम मामलों में पुलिस कार्रवाई के बजाय पीड़ितों को टरकाती रही। ऐसी एक नहीं दर्जनों किशोरियों की सूचना बीती रात और आज भोर की किरण के साथ मिली जिनकी जिंदगी में वसंत आने से पहले ही पतझड़ आ गया।बदायूं दुष्कर्म कांड के बाद सचेत सरकार की सख्ती के बावजूद आधी आबादी के खिलाफ अपराध कम नहीं है। उन पर सितम जारी है।

मऊ में बीती रात दीवार फांदकर घर में घुसे नशे में धुत तीन युवकों ने 30 वर्षीय मूक-बधिर नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय पूरे मामले का संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कह रही है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में किशोरी के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। दूसरी ओर रबूपुरा के बाजार में हुए विवाद के बाद हथियारों से लैस सात आरोपियों ने घर पर धावा बोल दो सदस्यों को बंधक बना लिया। तीन लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने पीड़िता के पति को ही बैठा लिया।

बरेली के नवाबगंज में सोमवार रात युवक ने आंगन में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया लेकिन एक घंटे बाद फिर लौटकर महिला के बगल सो रही उसकी साढ़े सात साल की बच्ची को पास बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया और लहुलूहान हालत में छोड़कर भाग गया। महोबा में किशोरी को बाइक सवार दो युवक बस स्टैंड से अगवा कर ले गए और पहाड़ी पर एक और साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इनमें एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। महोबा के ही एक गांव में घर में घुसे युवक की छेड़छाड़ से आहत युवती ने जहर खा लिया। झांसी मेडिकल कालेज ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।इटावा में ट्रेन से उतरी एक युवती को बोलेरो सवार तीन लोग जबरन उठा ले गए। फर्रुखाबाद के शमसाबाद में मायके आयी महिला को घर के बाहर सोते समय गांव के एक व्यक्ति ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया।

कन्नौज के तिर्वा पिता के पास दुकान जा रही बच्ची को एक कोचिंग शिक्षक जबरन बाइक पर बिठाकर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी करके शिक्षक को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक अपने मकसद में कामयाब न होने पर आरोपी मासूम को खूब बेरहमी से पीटा। इलाहाबाद के घूरपुर में दुष्कर्मी की हैवानियत से एक किशोरी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पिछले साल दिसंबर में एक व्यक्ति ने खेत में किशोरी को तमंचा सटाकर दुराचार किया। जान की धमकी से डरी किशोरी चुप रही। आरोपी लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो गर्भपात के लिए जबरन दवा पिला दी। हालत बिगडऩे पर परिजन पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, फिर शहर के डाक्टरों को दिखाया लेकिन हर जगह से जवाब दे दिया गया। वहीं तहरीर पर घूरपुर थाने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने भी कोई कदम नहीं उठाया। दूसरी ओर घूरपुर में सोमवार रात एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर महिला को चप्पलों से मारा पीटा। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

पढ़े : कोर्ट ने तलब की बदायूं मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।