विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हत्या के आरोप में गाय गिरफ्तार

By anand rajEdited By:
Published: Fri, 17 Jun 2016 01:23 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 03:34 AM (IST)

गाय ने मंगलवार को यहां 40 वर्षीय अभय सिंह नामक युवक पर हमला किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

News Article Hero Image

नई दुनिया ब्यूरो, अहमदाबाद : गुजरात के मेहसाणा जिले मे एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक गाय को गिरफ्तार किया है।

गाय ने मंगलवार को यहां 40 वर्षीय अभय सिंह नामक युवक पर हमला किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ेंः कान्हा रिजर्व में मिला बाघिन का शव

मोढेरा रोड पर स्थित शिवशंकर सोसायटी में 40 वर्ष के ऑटो रिक्शा ड्राइवर अभय सिंह अपने घर के बाहर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान एक गाय ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने गाय को भगाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ेंः पकड़ा गया जंगल का राजा, साबित हुआ अपराध

हालांकि तब तक गाय ने अभय को नीचे गिरा दिया था और उसके बाद लगातार तीन मिनट तक उसके सीने पर पैरों से मारती रही। इसमें उसकी मौत हो गई। गाय को पकड़कर नगरपालिका के मैदान में रखा गया था। मेहसाणा पुलिस ने गुरुवार दोपहर को गाय को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें