विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चचेरे भाई ने ही दोस्तों में बांट दी थी किशोरी की अस्मत

By Edited By:
Published: Sat, 04 May 2013 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2013 07:56 PM (IST)

इटावा, जागरण संवाददाता। चौबिया क्षेत्र के पीतांबरपुरा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या अपनों ने ही की थी। किशोरी की अस्मत को उसके चचेरे भाई ने ही अपने दोस्तों के बीच बांटा था। आरोपी ने उसे छत से खेत में बुलाया, पहले खुद संबंध बनाए और फिर अपने साथियों को सौंप दिया। जब किशोरी ने इसकी जानकारी घर पर देने की धमकी दी तो उसकी हत्या कर कुएं में फेंक दिया।

News Article Hero Image

शनिवार पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश मोदक डी राव ने बताया कि अभियुक्त प्रमोद किशोरी के ताऊ का लड़का है। उसका घर किशोरी के घर से सटा है। प्रमोद ने उसे दो माह पहले प्रेम जाल में फंसाया था। घटना की रात मौका पाकर प्रमोद ने उसे खेत में आने को कहा। प्रेम में अंधी किशोरी प्रमोद की मदद से छत से खेतों की ओर उतर गई। प्रमोद ने इसके बारे में अपने दोस्तों वीरेंद्र राजपूत, नीरज मिश्र को भी बता रखा था। जब प्रमोद किशोरी के साथ खेत में संबंध बना रहा था, उसी समय दोनों अन्य आरोपी भी पहुंच गए। वीरेंद्र और नीरज के पास एक बंदूक और तमंचा भी था। इन्हीं हथियारों के बल पर उन्होंने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने उनके बारे में घर जाकर बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मौत की पुष्टि के लिए ईट से उसका चेहरा कुचला और शव घसीटकर कुएं में फेंक दिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े, एक बंदूक, एक तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।