विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी की मार, देश की दूसरी सबसे बड़ी गुड़मंडी पर लगा ताला

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2016 10:37 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Nov 2016 11:29 AM (GMT+05:30)

नोटबंदी के फैसले ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। देश की दूसरी सबसे बड़ी गुड़ की मंडी पर भी ताला लग गया है।

News Article Hero Image

विशाखापट्टनम, जेएनएन। नोटबंदी से देशभर में हालात दिन ब दिन बुरे होते जा रहे हैं। नोटबंदी ने वाइजेग में देश की दूसरी सबसे बड़ी गुड़ की मंडी पर ताला लगा दिया है। इस मंडी को गुरुवार को बंद कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले इस मंडी को किसानों ने प्रदर्शन के दौरान बंद करना पड़ा था।

भारत सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। बैंक से एक लिमिट में कैश मिलने की वजह से व्यापारी देनदारों का भुगतान नहीं कर पा रहा है। अनकापल्ली गुड़ बाजार के पूर्व अध्यक्ष टी रघु बाबू का कहना है कि रुपयों की किल्लत से ट्रांसपोर्टर्स का भुगतान नहीं हो पा रहा है जबकि इन लोगों को आधा भुगतान पहले की करना पड़ता है।

गाड़ी भाड़ा तो छोड़ दीजिए ये लोग रिक्शे वालों का भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं अगर 8 दिनों के भीतर किसानों का भुगतान नहीं किया तो 9वें दिन से ब्याज लगना शुरू हो जाएगा।

पढ़ें- बैंकों में आज बुजुर्गों का दिन, कुछ बैंक अपने ग्राहकों को भी देंगे सुविधा

पढ़ें- नोटबंदी से बॉर्डर पर आतंकवादियों की फंडिंग पर पड़ा जबरदस्त असर