विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से अधिक सीटों पर मिली जीत

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 09:40 AM (IST)

कर्नाटक में तालुका और जिला पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से अधिक सीटों पर जीत मिली है। दोनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुरु। कर्नाटक में तालुका और जिला पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से अधिक सीटों पर जीत मिली है। दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर थी। यहां पिछले 13 और 20 फरवरी को दो चरणों में चुनाव हुए थे। जिनकी मतों की गिनती को हुई।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 1,083 जिला पंचायत सीटों में कांग्रेस को 495 और भाजपा को 408 सीटों पर जीत मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) को 148, माकपा ने 27 और अन्य सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की।

तालुक पंचायत की कुल 3,884 सीटों में 1705 सीटें कांग्रेस की झोली में गईं, जबकि भाजपा 1362 और जद (एस) 610, कर्नाटक जनता पार्टी नौ, जदयू आठ, भाकपा छह, बसपा पांच व अन्य आठ सीटों पर विजयी रहे। निर्दलीय को 179 सीटें मिलीं। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के मुताबिक, नतीजे उनकी सरकार के प्रदर्शन को लेकर जनमत संग्रह नहीं हैं। स्थानीय स्तर के चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं।

पढ़ेंः कर्नाटक के सीएम ने पहनी 70 लाख रुपये की घड़ी