यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोहित खुदकुशी केस: स्मृति इरानी के खिलाफ दिल्ली-जम्मू में NSUI का प्रदर्शन
रोहित वेमुला खुदकुशी केस में आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर जारी है। आज जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। रोहित वेमुला खुदकुशी केस में दिल्ली में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इरानी के इस्तीफे की मांग की और गिरफ्तारी दी।

जम्मू में भी कार्यकर्ताओं ने इरानी का पुतला फूंका।

इस मामले में पुलिस ने रोहित के सुसाइड लेटर को फॉरेंसिक जांच कराए जाने का फैसला किया है। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हुए 14 प्रोफेसर्स ने इस्तीफा दे दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार छात्रों के निलंबन को वापस ले लिया है। संघर्षरत छात्रों ने आंदोलन को देशव्यापी शक्ल देने के लिए 25 जनवरी को एचसीयू चलो का नारा दिया है।
रोहित की मौत के लिए क्या ASA भी जिम्मेदार? पत्र से मिले संकेत
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैदराबाद विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी पर निशाना साधते हुए उन पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। केजरीवाल समेत कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी से इरानी को बर्खास्त करने की मांग की।
भाजपा का पलटवार
रोहित वेमुला खुदकुशी मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेता हनुमंत राव की चिट्ठी पढ़नी चाहिए जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय के बिगड़ते माहौल पर सवाल उठाया था। हनुमंत राव ने कुछ और छात्रों की आत्महत्या का मामला उठाया था लेकिन भाजपा ने गंदी राजनीति नहीं की थी।
