विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में शिरकत पर कांग्रेस का मंथन

By Edited By:
Published: Thu, 31 Oct 2013 01:31 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2013 02:36 AM (IST)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अगले माह श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रमंडल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अगले माह श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों सम्मेलन में भारत के भाग लेने को लेकर उपजे विवाद के बीच आगे की रणनीति पर मंत्रणा की। तमिलनाडु के राजनीतिक दल उस बैठक में भारत के भाग लेने का विरोध कर रहे हैं।

पढ़ें: देश कर रहा गांधी-नेहरू परिवार से पीएम का इंतजार

करीब डेढ़ घंटे तक चली कांग्रेस की कोर ग्रुप की बैठक में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने भी भाग लिया। ये दोनों कोर ग्रुप के सदस्य नहीं हैं। केंद्र पर बैठक में भाग नहीं लेने का दबाव बढ़ाते हुए पिछले हफ्ते तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें भारत सरकार से मांग की गई थी कि अगले माह श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक का पूरी तरह बहिष्कार करे।

प्रस्ताव में यह भी मांग की गई है कि जब तक श्रीलंका में तमिलों को बहुसंख्यक सिंहलियों की बराबरी का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक उसे राष्ट्रमंडल से अस्थाई तौर पर निलंबित रखा जाए। तमिलनाडु के राजनीतिक दल श्रीलंका में मानवाधिकारों के हनन का हवाला देकर भारत के इस बैठक में भाग लेने का विरोध कर रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर