विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के पोस्टर से सोनिया-राहुल गायब

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 15 May 2014 07:50 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसरा है। जहां भाजपा जश्न की तैयारी में जुटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसरा है। जहां भाजपा जश्न की तैयारी में जुटी है, वहीं राहुल गांधी के विदेश जाने के कारण प्रधानमंत्री के विदाई समारोह में शिरकत न करने की खबर आई। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों के लेकर मीडिया के सवालों से बचते नजर आए हैं। इसके अलावा कांग्रेस दफ्तर में लगे पोस्टर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीरें गायब हैं।

कांग्रेस खेमे में सन्नाटा का माहौल है। पार्टी के मुख्यालय में भी कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। मुख्यालय के लॉन में टेंट वगैरह लगाए जा रहे थे। 16 मई को मीडिया के लिए कियोस्क बनवाए जा रहे हैं। लेकिन, खास बात यह दिखी कि यहां लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर में राहुल या सोनिया की तस्वीर नहीं है। पोस्टर में सिर्फ पंजे का निशान और उसके नीचे इंडियन नेशनल कांग्रेस लिखा है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आएंगे, लेकिन देश में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। एक ओर राजग का कुनबा बढ़ा है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के ज्यादातर नेता मनमोहन सिंह के सम्मान में सोनिया द्वारा आयोजित डिनर पार्टी से राहुल गांधी के गायब रहने के कारण उनका बचाव करने में व्यस्त दिखे। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया कि हमने बहुत सारे काम किए लेकिन इसे जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहे।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का अपमान किया: शिवसेना