विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनोंदिन कमजोर हो रही कांग्रेस जल्द करा सकती है चुनाव

By Edited By:
Published: Sat, 20 Jul 2013 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2013 06:47 PM (IST)

हैदराबाद । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुछ भी कहें पर कांग्रेस दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है। इसके कारण चुनाव जल्दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुछ भी कहें पर कांग्रेस दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है। इसके कारण चुनाव जल्दी होने की संभावना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने यहां कहा कि जल्द आम चुनाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए ही भाजपा ने चुनाव प्रचार की एक आक्रामक रणनीति तैयार की है जिसमें दक्षिण के राज्यों और 'विकास व सुशासन' पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

संवाददाताओं से बातचीत में नायडू ने कहा कि सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए जनता जल्द मौके का इंतजार कर रही है। दिल्ली में यह विचार किया जा रहा है कि अप्रैल तक का इंतजार क्यों किया जाए? नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी क्यों नहीं हो जाए? केंद्र के स्तर पर इस बारे में चर्चा जारी है। इसीलिए भाजपा अपनी पार्टी की राज्य इकाइयों को आकस्मिक योजनाओं के साथ तैयार कर रही है। यदि चुनाव नवंबर में होते हैं तो हमारे पास 100 दिन होंगे और यदि अप्रैल में होंगे तो 200 दिन। इस बीच हम देश भर में रैलियों का आयोजन करेंगे। इसके लिए हमलोग स्थानों की पहचान भी कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी तूफानी दौरा करेंगे जबकि अन्य बड़े नेता जैसे लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी और अरुण जेटली भी इन रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा 542 लोकसभा क्षेत्रों में सम्मेलनों का आयोजन करेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर